JP Nadda Health Update: केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता की बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया भर्ती

नई दिल्ली। JP Nadda Health Update: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें बुधवार, 13 अगस्त की शाम दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें घबराहट और अस्वस्थ महसूस होने की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। एम्स में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए कई जरूरी जांचें कीं। अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत अन्य चिकित्सकीय जांच कराई गई हैं।
डॉक्टरों की निगरानी में नड्डा
एम्स के अनुसार फिलहाल जेपी नड्डा की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल में उनकी नियमित जांच और निगरानी जारी है। डॉक्टर उनकी स्थिति के आधार पर आगे के उपचार को लेकर फैसला करेंगे।
Kanker News: पुष्पा फिल्म की तर्ज पर नदी के रास्ते हो रही थी सागौन की तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार
स्वास्थ्य को लेकर अपडेट पर नजर
JP Nadda Health Update: जेपी नड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों में चिंता देखी गई। हालांकि, एम्स की ओर से जारी जानकारी के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और अस्पताल की ओर से मिलने वाले अगले स्वास्थ्य अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।




