घरेलू विवाद बना मौत की वजह, पत्नी पर लगा पति को जलाकर मारने का आरोप, आग में झूलसने से युवक की मौत, थाने पहुंचे परिजन
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पत्नी पर अपने ही पति को जलाकर मारने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, अरुण पटवा नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार नाज़ुक बनी रही और आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि अरुण की पत्नी ने घरेलू विवाद के दौरान उस पर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था और घरेलू कलह लंबे समय से चल रही थी। घटना के बाद अरुण पटवा के परिजन बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Raipur News: डीडी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है। क्या यह हत्या है या फिर किसी और कारणवश यह हादसा हुआ। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। वहीं इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग भी इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें




