[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Independence Day 2026: नए विधानसभा भवन में पहली बार मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सचिव दिनेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण

रायपुर। Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। खास बात यह रही कि नए विधानसभा भवन में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद विधानसभा सचिव ने विधानसभा अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों और विधानसभा के सभी सदस्यों के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह के दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।

Independence Day 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेशवासियों को किया संबोधित

आम लोगों के लिए खुला विधानसभा भवन

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा भवन आम नागरिकों के भ्रमण के लिए खुला रखा गया है। प्रदेशवासी विधानसभा परिसर और नए विधानसभा भवन का अवलोकन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों को लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण संस्थान को नजदीक से देखने और विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। इससे नागरिकों को संसदीय लोकतंत्र और विधानसभा की भूमिका के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।

Kashi Baba Vishwanath: तिरंगे के रंग में सजे बाबा विश्वनाथ, काशी में दिखा भक्ति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम

अधिकारी-कर्मचारियों की रही मौजूदगी

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। नए विधानसभा भवन में आयोजित इस पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर परिसर में विशेष उत्साह और गरिमा का माहौल देखने को मिला।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close