एक ही व्यक्ति कर रहा था दो शासकीय कार्यालयों में काम, दोनों जगहों से लेता रहा सैलरी, फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही मचा बवाल
भानुप्रतापपुर। Bhanupratappur News: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक ही व्यक्ति दो-दो शासकीय कार्यालयों में काम कर रहा है और दोनों ही जगह से वेतन भी प्राप्त कर रहा है। व्यक्ति का नाम दीनानाथ बोदेलकर बताया गया जो ऑपरेटर और लैम्प्स प्रबंधक के रूप में एक साथ काम कर रहा है। किसानों के आंदोलन के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, दीनानाथ नवंबर 2024 से आसुलखार लैम्प्स प्रबंधक के रूप में ड्यूटी कर रहा है। साथ ही केवटी लेमप्स का प्रभार भी इसके पास है और वर्ष 2012 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में भी काम कर रहा है। दोनों जगह से वेतन भी ले रहा है।
Bhanupratappur News: बताया गया कि, आरोपी दीनानाथ पिछले एक साल से वे दो जगह एक साथ नौकरी कर रहे हैं, लेकिन इसकी भनक दोनों विभागों को नहीं लग पाई। दुर्गुकोंदल अस्पताल में काम पर आता हैं और दोपहर बाद गायब हो जाता हैं। यहां से प्रतिमाह 18 हजार वेतन ले रहा है।बोदेलकर आसुलखार के किसानों को भी धोखा दे रहा था। जिसके खिलाफ किसानों ने आंदोलन किया तब जाकर खुलासा हुआ। इस मामले में कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने कहा, एक कर्मचारी के दो जगह नौकरी करने की जानकारी मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।




