[t4b-ticker]
Advertisement
crimeट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bengal Rape Murder Case: बंगाल में फिर बवाल… 12 साल की नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

बरुईपुर । Bengal Rape Murder Case:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।

Raipur News: बारिश ने खोली नगर निगम मुख्यालय की व्यवस्था की खुली पोल, सभागार की छत से टपकता रहा पानी, बदलनी पड़ी बैठने की व्यवस्था

जानकारी के अनुसार, किशोरी शनिवार शाम घर से जरूरी सामान खरीदने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह घर के समीप स्थित एक तालाब से उसका शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि चार लोगों ने किशोरी को जबरन अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और सूर्यपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर भी प्रदर्शन किया। इसके कारण सियालदह-नामखाना रेल मार्ग पर करीब एक घंटे तक रेल सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि सड़क यातायात भी कई घंटों तक बाधित रहा। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए।

पुलिस ने अब तक दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य संदिग्ध को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच एजेंसियां अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और घटना के हर पहलू की जांच कर रही हैं। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम जल्द कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर उसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो सके।

छत्तीसगढ़ में निकाह प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी, गैर मुस्लिम विवाह के लिए वक्फ बोर्ड बनाएगा नई व्यवस्था, मौलानाओं का होगा रजिस्ट्रेश

Bengal Rape Murder Case: रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी पीड़िता के परिजनों से फोन पर बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।  इस घटना के बाद राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की शीघ्र चार्जशीट के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close