Raipur Suicide News: राजधानी के इस कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद, घटना से इलाके में दहशत
रायपुर। Raipur Suicide News: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक ने कॉलोनी की आठवीं मंजिल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2 का है।
Read More: Geminai GT: रायपुर से AI से क्टर में बड़ा इनोवेशन, पूर्व प्रोफेसर ने बनाई ‘जेमिनाई GT’, ChatGPT और Gemini को टक्कर देने का दावा
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है। वहीं सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह “शांति की तलाश” में यह कदम उठा रहा है। साथ ही उसने अपने माता-पिता का भी जिक्र किया है। हालांकि युवक ने अपने सुसाइड नोट में किसी भी व्यक्ति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
Read More: CG Weather News: नौतपे की तपिश के बीच बदलेगा मौसम, जताई गई हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत
Raipur Suicide News: घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।




