Breaking news
Advertisement
पंजाबबड़ी खबर

निहंग की फायरिंग में पुलिसकर्मी की मौत, डीएसपी समेत कई घायल

पंजाब। कपूरथला जिले में ‘निहंगों’ के एक समूह की गोलीबारी में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब पुलिसकर्मी कुछ निहंगों (पारंपरिक हथियार धारण करने वाले सिख) के खिलाफ दर्ज एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे। फायरिंग में पीसीआर में तैनात एक होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई। वहीं डीएसपी भुलत्थ समेत दस पुलिसवाले घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कि कई सालों से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के सामने बाबा बुड्ढा दल 96 करोड़ी संत बलबीर सिंह सिंह का कब्जा चला आ रहा था, जिनकी ओर से अपने दो सेवादारों को गुरुद्वारा अकाल बुंगा में बिठाया हुआ था, जिनका नाम निरवैर सिंह और जगजीत सिंह है। 21 नवंबर सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल के अलग हुए गुट के मुखी संत बाबा मान सिंह अपने 15-20 साथियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दाखिल हो गए और निरवैर सिंह को रस्सियों से बांध लिया और जगजीत सिंह पर हथियारों से वार असलहा, मोबाइल व पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया।

जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 साथियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादार निहंग सिंहों की ओर से बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर उक्त 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 15 मई 2020 को दोनों गुटों में हुइ झड़प में कत्ल समेत विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में वांछित आरोपी भी शामिल हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close