भारत-न्यूजीलैंड T-20 का दूसरा मैच आज, पहले मुकाबले में हार के बाद नई रणनीति के साथ उतर सकती है न्यूजीलैंड की टीम
रायपुर। IND vs NZ 2nd T20 Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टीम-20 का दूसरा मुकाबला आज होगा। शाम सात बजे से नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। मैच के लिए कल गुरुवार को दोनों टीम रायपुर पहुंची। वहीं क्रिकेट फैंस में खास उत्साह है। क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचेंगे।
बता दें कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 48 रन से जीतकर भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज है। अब आजद रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाला दूसरा मुकाबला सीरीज के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
IND vs NZ 2nd T20 Match: कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इंडियन टीम रायपुर में जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर होंगी, ताकि आगे के मैचों में टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल सके। वहीं पहले मुकाबले में हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम रायपुर में नई रणनीति के साथ उतर सकती है।
यह भी देखें




