प्रवासी भारतीय साहित्यकार ,सम्पादक और भाषाविद् शालिनी वर्मा की पुस्तक “फीफा की धूम “का विमोचन
रायपुर। Raipur News: आइसेक्ट पब्लिकेशन द्वारा शालिनी वर्मा की नई पुस्तक ‘ फीफा की धूम प्रकाशित हुई है और पुस्तक का लोकार्पण विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कतर में भारतीय राजदूत विपुल द्वारा किया गया तो वहीं दुबई में भारतीय दूतावास में स्नेहा देव, शालू गुप्ता, मुकेश गुप्ता, डॉ राम शंकर और एक्सेलेंसी लैला रहहाल द्वारा किया गया।

प्रवासी भारतीय साहित्यकार ,सम्पादक और भाषाविद् शालिनी वर्मा की पुस्तक “फ़ीफ़ा की धूम “का विमोचन 11 जनवरी 2026 को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर क़तर के भारतीय दूतावास में राजदूत विपुल जी ने किया। समारोह में भारतीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिन्दी पर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कतर के भारतीय समुदाय के अनेक गणमान्य अतिथि सम्मिलित हुए ।पुस्तक का लोकार्पण भारतीय वाणिज्य दूतावास दुबई में भी आयोजित किया गया।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में भिलाई निवासी शालिनी वर्मा पिछले 22 वर्षों से खाड़ी के एक देश दोहा,क़तर में हिंदी लेखन, भाषा एवं साहित्य की सेवा में कार्यरत हैं। आरंभ से ही हिंदी एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तिगत तथा अनेक संस्थाओं के माध्यम से निरन्तर कर्मठता पूर्वक संलग्न हैं। विदेशों में हिंदी भाषा को सम्मान दिलाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। हिंदी साहित्य के माध्यम से वह भारतीय संस्कृति को विश्व के हर कोने में पहुँचाने में प्रयत्नरत हैं ।






