International Yoga Day 2026: ‘रोग, दोष और दुख से मुक्ति का मार्ग है योग’,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा रामदेव का संदेश
Read More: NEET Mock Drill: NEET री-परीक्षा से पहले देशभर में मॉक ड्रिल, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
उन्होंने कहा, “मैं सभी से कहूंगा कि रोगियों के लिए योग एक चिकित्सा, साधना और जीवन पद्धति है। सभी लोग रोग, दोष और दुख मुक्त हों, इसके लिए योग एकमात्र उपाय है।” इस अवसर पर बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एन. चंद्रबाबू नायडू की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता योग के महत्व को समझते हैं और नियमित रूप से योग को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा रामदेव ने विशेष रूप से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस समर्पण और कार्यशैली के साथ वे राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं, यदि उसी तरह देश के सभी मुख्यमंत्री कार्य करने लगें तो भारत वर्ष 2047 के निर्धारित लक्ष्य से पहले ही विकसित राष्ट्र बन सकता है।
Read More: NEET 2026 Re-Exam: NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी लापरवाही, छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, मामले में आया राहुल गांधी का रिएक्शन
International Yoga Day 2026: उन्होंने कहा कि योग न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग अनुशासन, सकारात्मक सोच और कार्यक्षमता को बढ़ाता है, जो किसी भी विकसित समाज के लिए आवश्यक है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लाखों लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संकल्प लिया।
#WATCH विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, “… मैं सभी से कहूंगा कि रोगियों के लिए योग एक चिकित्सा, साधना और जीवन पद्धति है। सभी लोग रोग, दोष और दुख मुक्त हों, इसके लिए योग एकमात्र उपाय है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/dspRImc0Xm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2026




