मारा गया देश का सबसे खतरनाक नक्सली हिड़मा, 26 घातक हमलों का था जिम्मेदार, पत्नी राजे सहित 6 नक्सली भी हुए ढेर
सुकमा। Hidma Killed in Encounter: छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर हुए मुठभेड़ में हिड़मा और उसकी पत्नी समेत 6 माओवादी मारे गए। जिसे अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। हिड़मा कम से कम 26 घातक हमलों के लिए ज़िम्मेदार था, जिनमें 2013 दरभा घाटी नरसंहार और 2017 सुकमा हमले शामिल हैं। जो की लंबे समय से सुरक्षा बलों की निगरानी में था। तो चलिए जानते ही की आखिर ये कुख्यात नक्सली हिड़मा कौन था।
बता दें कि, हिड़मा जिसका पूरा नाम माड़वी हिड़मा है, कई और नामों से भी जाना जाता है। हिड़मा उर्फ संतोष उर्फ इंदमुल उर्फ पोडियाम भीमा। जिसका जन्म सन 1981 को पूवर्ति, सुकमा (छत्तीसगढ़) में हुआ था। जो की पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का प्रमुख और माओवादियों की सबसे घातक हमलावर इकाई था। हिड़मा CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा सदस्य था। जो की बस्तर क्षेत्र से सेंट्रल कमेटी में शामिल होने वाला एकमात्र आदिवासी था। जिस पर सरकार ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
मुख्य हमले में शामिल था
Hidma Killed in Encounter: हिड़मा की पहचान का सबसे बड़ा निशान उसके बाएं हाथ की एक अंगुली ना होना है। वह माओवादी विचारधारा को लेकर बेहद गंभीर था। इसकी पुष्टि, उसके कई अंगरक्षक, जो अब सरेंडर कर चुके है, उन्होंने भी साक्षात्कारों में किया है। मामलूम हो की पुलिस और फ़ोर्स ने इसी साल के मई में नक्सलियों के शीर्ष नेता रहे बसवाराजू उर्फ़ केशव नम्बाला को भी ढेर कर दिया था।




