[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Spurious Liquor: नकली शराब का कहर! शराब पार्टी के बाद बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती

भावनगर। Spurious Liquor: शराबबंदी वाले गुजरात के भावनगर जिले से नकली शराब के सेवन का गंभीर मामला सामने आया है। घोघा थाना क्षेत्र के खरकड़ी गांव में कथित तौर पर नकली शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इस घटना में उपेंद्रसिंह गोहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना 16 अगस्त की रात की है। बताया जा रहा है कि कुछ दोस्तों ने एक साथ बैठकर शराब पार्टी की थी। इसके बाद अचानक कई लोगों की तबीयत खराब होने लगी। उल्टी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से मिली मंजूरी

इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत

नकली शराब पीने के बाद उपेंद्रसिंह गोहिल की हालत गंभीर हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए सर टी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शराब में जहरीला पदार्थ होने की आशंका जताई है। मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए शव का फोरेंसिक पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

6 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज

पुलिस के अनुसार, घटना में प्रभावित छह अन्य लोगों को भावनगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें घनश्यामसिंह जडेजा का सदविचार अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि विश्वराजसिंह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य लोगों का भी चिकित्सकीय निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब की आशंका

जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर रॉयल स्टैग ब्रांड के नाम से नकली शराब की बिक्री किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने ऐसी बोतलें भी जब्त की हैं और लोगों से अपील की है कि संदिग्ध शराब का सेवन न करें।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने के भीतर 962 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, कई विभागों में बड़ा फेरबदल

4 संदिग्ध हिरासत में

Spurious Liquor: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली शराब की सप्लाई से जुड़े चार संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली शराब कहां तैयार की गई और इसे भावनगर तक कौन पहुंचा रहा था। पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है, जिन्हें ये बोतलें बेची गई थीं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस नकली शराब की बोतलों, सप्लाई चैन और अस्पताल में भर्ती लोगों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close