क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
दुर्ग में हुए मासूम की दुष्कर्म और हत्या मामले पर नया मोड़,आरोपी चाचा को बताया जा रहा निर्दोष,मुआवजा लेने से किया इंकार

प्रविंस मनहर/रायपुर – दुर्ग जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म -मर्डर मामले पर एक नया मोड़ सामने आ गया है। मृतक बच्ची के परिवार वालो के मुताबिक मृतक बच्ची के चाचा ऐसा कर ही नहीं सकता। बचपन से बच्ची के लिए उसने सबकुछ किया है। बता दे की परिजन का शक कार मालिक पर है जिस गाड़ी से बच्ची का शव मिला था। वही पुलिस पर उसे बचाने का आरोप है।
पीड़ित परिवार ने आरोपी चाचा सोमेश यादव को निर्दोष बता रहे है। अब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के चाचा को मुख्य आरोपी बनाया हैं जो फ़िलहाल पुलिस हिरासत में है। मिली जानकारी के मुताबित पीड़िता के परिवार ने कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा दिए गए मुआवजे के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
Advertisement




