Elections News: पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज,उप मुख्यमंत्री का बड़ा दावा
प्रविंस मनहर/रायपुर – देश में 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 4 मई का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है,जब 5 राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आएंगे।
उन्होंने दावा किया कि जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और पार्टी को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि असम और पांडुचेरी में बीजेपी की सरकार बनना तय है। साथ ही,पश्चिम बंगाल को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वहां भी बीजेपी सरकार बनाएगी। अरुण साव ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी के साथ “खेला” कर दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जनता की बजाय घुसपैठियों के साथ खड़े होने का काम किया है।




