Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में 3583 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण, रायपुर जिला राज्य में प्रथम स्थान पर

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार के तहत रायपुर नगर निगम के जोन-2 में शहीद स्मारक भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आमजनों से प्राप्त 3583 आवेदन, 3420 मांगें और 163 शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया गया। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि आवेदनों के निराकरण में रायपुर जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है।

 

शिविर में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जनता के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close