रायपुर के पासपोर्ट कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, बम स्क्वॉड की टीम
रायपुर। Passport Office Bomb Threat: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सिविल लाइन इलाके में स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए 12 बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने खुद को तमिलनाडु का निवासी बताया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और सघन जांच की।
Passport Office Bomb Threat: बता दें कि, प्रारंभिक जांच में अब तक कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना रायपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।




