
राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सदन के नियम के अनुसार आचरण करने को कहा. इस दौरान उन्होंने गुस्से में कहा, ‘आप चेयर पर चिल्ला रहे हैं. मैं इस व्यवहार की निंदा करता हूं. क्या कोई ऐसे आचरण को बर्दाश्त कर सकता है?’
दरअसल विनेश फोगाट की अयोग्यता के मामले पर संसद में आज फिर हंगामा हुआ. बढ़ते हुए हंगामे की वजह से सभापति जगदीप धनखड़ को भी अपनी चेयर से उठाना पड़ गया. इस दौरान राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन पर निशाना साध दिया,
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे लिए यह चुनौती नहीं हैं. यह यह राज्यसभा के सभापति के पद के लिए चुनौती है. उन्हें लगता है कि इस कुर्सी पर बैठा व्यक्ति इसके लायक नहीं है. उन्होंने कांग्रेस के नेता जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए उन्हें ना हंसने के लिए कहा. इसके बाद बाद उन्होंने कहा कि वो दुखी मन से चेयर से उठ रहे हैं.वही विनेश फोगाट को लेकर पूछे गए प्रश्न में सभापति ने कहा की ” विपक्ष को लगा रहा है कि सिर्फ उन्हें ही दुख हुआ है. विनेश के लिए पूरे देश को दुःख हुआ है. हर कोई अपनी बात को रख रहा है. इस मुद्दे पर राजनीति करना विनेश का अपमान है. उसे अभी बहुत आगे जाना है.’
दक्षिण के कैलाश में स्थित है मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग..




