Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

PTRSU के प्रोफेसर डॉ. राजीव चौधरी को मिला ‘चाणक्य पुरस्कार – शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

 

रायपुर : पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर और छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. राजीव चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “चाणक्य पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ शिक्षक प्रशिक्षक 2025” से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार भारतीय शिक्षक शिक्षा संस्थान (IITE), गांधीनगर द्वारा उन्हें प्रदान किया गया है। संस्थान देशभर में शिक्षक प्रशिक्षण, शैक्षिक नवाचार और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए जाना जाता है।

 

यह सम्मान डॉ. चौधरी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, नवाचार, पाठ्यक्रम निर्माण, शोध कार्य और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान किया गया है।

डॉ. चौधरी ने इस पुरस्कार को अपने करियर का सबसे बड़ा सम्मान बताया और कहा कि यह उनके शैक्षणिक समर्पण और शिक्षा में गुणवत्ता लाने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पुरस्कार न केवल उनके लिए, बल्कि विश्वविद्यालय और पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व की बात है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close