बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख
नई दिल्ली। Actor Dharmendra Passes Away: बॉलीवुड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में मुंबई के जुहू स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके मौत से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा है।
बात दें कि, इससे पहले उन्हें 10 नवंबर को तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर घर लाया गया था, जहां उनका इलाज जारी था। वहीं आज उनके निधन के बाद विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
एक्टर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताय है। उन्होंने कहा कि, “धर्मेंद्र जी के निधन से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक प्रतिष्ठित फिल्म व्यक्तित्व थे, एक अभूतपूर्व अभिनेता जिन्होंने अपने द्वारा निभाए गए हर किरदार में आकर्षण और गहराई लाई। जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएँ निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी उतने ही प्रशंसित थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”
PM Modi says, “The passing of Dharmendra Ji marks the end of an era in Indian cinema. He was an iconic film personality, a phenomenal actor who brought charm and depth to every role he played. The manner in which he played diverse roles struck a chord with countless people.… pic.twitter.com/2t5Ywij2GU
— ANI (@ANI) November 24, 2025
राष्ट्रपति ने किया ट्वीट
Actor Dharmendra Passes Away: इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, “दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर के दौरान कई यादगार प्रदर्शन दिए। भारतीय सिनेमा के एक महान व्यक्ति के रूप में, वह एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।
President Droupadi Murmu condoles the demise of veteran actor Dharmendra.
“The demise of veteran actor and former Member of Parliament Shri Dharmendra Ji is a great loss to Indian cinema. One of the most popular actors, he delivered numerous memorable performances during his… pic.twitter.com/JOWLgS8Fyp
— ANI (@ANI) November 24, 2025




