Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

रायगढ़ जिले में टोकन न मिलने से किसान ने की आत्महत्या की कोशिश,हालत नाजुक

प्रविंस मनहर/रायपुर – रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के ग्राम बकेली से धान खरीदी व्यवस्था की बदहाली को उजागर करने वाली बेहद गंभीर खबर सामने आई है। जहा धान खरीदी का टोकन नहीं मिलने से मानसिक तनाव में आए किसान कृष्ण कुमार गबेल ने आत्महत्या का प्रयास किया,जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने समय रहते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि धान खरीदी के नाम पर टोकन प्रणाली पूरी तरह फेल हो चुकी है,जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान दिनों से समितियों और पोर्टल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है। किसानों का आरोप है कि धान बेचने में हो रही देरी के कारण वे आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इसी तनाव का नतीजा यह गंभीर घटना बताई जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close