Breaking news
Advertisement
खेलबड़ी खबर

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का कमाल, बैडमिंटन में कृष्णा नागर ने दिया गोल्ड

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। अब तक भारत ने 19 पदक अपने नाम कर लिए हैं। टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में 19वां पदक बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने दिलाया है। कृष्णा ने पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता है, जो कि भारत का इन खेलों में पांचवां व्यक्तिगत गोल्ड मेडल है। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है।

टोक्यो पैरालंपिक बैडमिंटन पुरुष एकल एसएच6 मुकाबले में कृष्णा नागर ने हांगकांग काई मान चू को हराकर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में के पहले दौर के खेल में कृष्णा ने काई मान चू को 21-17 से हराया। हालांकि, दूसरे गेम में हांगकांग के खिलाड़ी ने वापसी की और मुकाबला 21-16 से अपने नाम किया, लेकिन तीसरे राउंड में भारतीय पैरा शटलर कृष्णा नागर ने जबरदस्त वापसी करते हुए 21-17 से जीत हासिल की और मुकाबला 2-1 से जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

राजस्थान के कृष्णा नागर अभी महज 22 साल के हैं और उन्होंने पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से पहले विश्व चौंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक जीता हुआ है। इसके अलावा वे पैरा एशियन गेम्स में भी कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। अपनी कैटेगरी में वे इस समय दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। मौजूदा प्रदर्शन को देखा जाए तो वे जल्द नंबर एक पर भी काबिज हो सकते हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close