Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड के सिर पर मारी बीयर की बोतल, इलाज के दौरान युवती की मौत, घटना का CCTV वीडियो आया सामने

रायपुर। Raipur Metro Bar: राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिजनों और मोहल्लेवासियों ने थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के गीता नगर इलाके का है। बताया गया कि, आरोपी टी. सुनील राव उर्फ शीनू और उसकी प्रेमिका मेट्रो बार गए हुए थे। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बहस इतनी बढ़ गई कि सुनील ने अपना आपा खो दिया और पास रखी बीयर की बोतल से युवती पर हमला कर दिया। इस हमले से युवती के सिर और आंख में गंभीर चोट आई। जिसके बाद उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Raipur Metro Bar: वहीं युवती की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवासियों ने आजाद चौक थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और त्वरित गिरफ्तारी की मांग। इस दौरान थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close