[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Shehzad Poonawalla Resigns: बीजेपी को बड़ा झटका, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा! X अकाउंट में किया बदलाव

नई दिल्ली। Shehzad Poonawalla Resigns: राजनीतिक गलियारों से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रोफाइल में हुए बदलाव के बाद उनके पार्टी से अलग होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, अब तक न तो बीजेपी और न ही पूनावाला की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Bhopal Kanwar Yatra: शिवभक्ति में लीन हुए श्रध्दालु, आज से निकलेगी 4 दिवसीय विशाल कांवड़ यात्रा, नर्मदा जल से होगा भोलेनाथ का महाजलाभिषेक

प्रोफाइल अपडेट से शुरू हुई चर्चा

हाल ही में शहजाद पूनावाला ने अपने X प्रोफाइल में बदलाव किया है। नई प्रोफाइल में भारतीय जनता पार्टी का उल्लेख नहीं है, जबकि उन्होंने स्वयं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “Lifelong Follower” बताया है। प्रोफाइल में इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे।

Latest and Breaking News on NDTV

Latest and Breaking News on NDTV

इस्तीफे का दावा

सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि पूनावाला ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इसलिए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए थे शामिल

बता दें कि, शहजाद पूनावाला ने वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने संगठनात्मक चुनावों को लेकर सवाल उठाए थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया और वे कई प्रमुख मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखते रहे।

पहले भी दिए थे सक्रिय राजनीति छोड़ने के संकेत

बीते कुछ समय से पूनावाला अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुराने इंटरव्यू और वीडियो साझा कर रहे थे। इन वीडियो में उन्होंने चुनावी राजनीति और सार्वजनिक जीवन को लेकर अपने विचार रखे थे। एक वीडियो में उन्होंने कहा था कि राजनीतिक योगदान केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज और देश की सेवा कई अन्य माध्यमों से भी की जा सकती है। एक अन्य वीडियो में उन्होंने यह भी कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने का मन बना लिया था, हालांकि बाद में कई राज्यों के चुनावों के दौरान वे पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रहे।

Bhiwandi Building Collapse: ताश के पत्तों की तरह ढही चार मंजिला इमारत, हादसेमें में 9 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल शहजाद पूनावाला के बीजेपी छोड़ने को लेकर केवल अटकलें और मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं। पार्टी या स्वयं पूनावाला की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। अंतिम तस्वीर आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही सामने आएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close