Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फिर बढ़ी चाकूबाजी की वारदात, अलग-अलग मामलों में दो लोगों पर जानलेवा हमला, एक के पैर में तो दूसरे के चेहरे में आई गंभीर चोट

दुर्ग/ भिलाई। Chakubaji:  इन दिनों चाकूबाजी की वारदात तेजी से बढ़ती जा रही है। लोग मामूली विवाद पर भी एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते हैं ऐसे ही मामला भिलाई से सामने आया है। जहां अलग-अलग मामलों में चाकूबाजी की वारदात सामने आई है।

पहले मामले में भिलाई के तालपुरी में पुरानी रंजिश के चलते सेक्टर 7 स्ट्रीट 21 निवासी आदतन अपराधी सूरज ठाकुर पर तीन आदतन अपराधी बी अजय और बी विजय सहित तीन लोगों ने रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किया। वहीं चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।

Chakubaji:  वहीं दूसरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक पर धारदार हथियार से वार किया गया। जिससे की इस हमले में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नेहरूनगर के RK फिटनेसके पास विवाद हुआ। जहां अंडा चाउमीन ठेला लगने वाले एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान घटना स्थल पर भी जमकर तोड़फोड़ भी की गई। मौके पर पहुंची सुपेला पुलिस ने मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल झगड़े की वजह अज्ञात है और पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close