मोमोज बना जहर…खाते ही 50 से भी ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत, पेट दर्द, उल्टी की शिकायत लेकर पहुंचे अस्पताल
मगरलोड। CG News: अगर आप भी मोमोज खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल मगरलोड ब्लॉक मुख्यालय सहित मेघा गांव की मुख्य चौक में बिकने वाले मोमोज खाने से करीब 50 से भी ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। बता दें कि, बीमार हुए तमाम लोग मगरलोड़ ब्लॉक के नौ अलग- अलग गांव के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, मोमोज खाने के बाद लोगों को पेट दर्द ,उल्टी, दस्त जैसे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं शुरू हो गई। जिसके बाद सभी पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड सहित, कुरूद धमतरी , नयापारा की अस्पताल भर्ती कराया गया है। सोचने वाली बात ये है कि, जिस दुकानदार ने यह मोमोज बेचा है वो खुद बीमार हो गया।
CG News: बताया गया कि, जब एक के बाद एक लोग बीमार पड़ने लगे तो मोमोज विक्रेता अपने दुकान छोड़कर फरार हो गए। वहीं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी शारदा ठाकुर की माने तो उनके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड़ में इलाज के लिए कुल 18 लोग आए जिसमें से 14 स्वस्थ होकर वापस घर चले गए हैं। बरहाल 4 लोगों का इलाज जारी है।




