तेज रफ्तार का कहर… आपस में टकराई दो मोटरसाइकिल, मौके पर ही दो लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर
मगरलोड। CG Road Accident: धमतरी जिले के मगरलोड से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां करेली चौकी क्षेत्र में कुंडेल सब स्टेशन के पास तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर घायलों को उपचार के लिए नयापारा अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है, लेकिन उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी युवक मेला घूमने गए थे। घटना के बाद मधुबन मेले में मातम पसर गया।
CG Road Accident: बताया गया कि, इस हादसे में मेघा निवासी संदीप साहू और कुंडेल निवासी बेंदु ध्रुव की मौके पर मौत हो गई, जबकि परसाबुड़ा निवासी चंद्रकुमार और दिनेश साहू गंभीर रूप से घायल हैं।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




