Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR CRIME : परिवार में आपसी विवाद, सनकी ने रिश्तेदारों पर हथौड़े से कर दिया हमला

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों पर हथौड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि खाना खाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने हथौड़ा मारकर जान लेने की कोशिश की। इस विवाद में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की ओर मारपीट का रिपोर्ट दर्ज हुआ है। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद काउंटर केस दर्ज किया है।

यह मामला गार्डिया परिवार का है। राजेंद्र नगर निवासी नवीन गार्डिया ने अपने चाचा बलवंत गार्डिया पर केस दर्ज कराया है। रात करीब 10 बजे बलवंत अपने बेटे हनोक गार्डिया की मौजूदगी में प्रार्थी की बहन से गाली-गलौज की। बलवंत ने खाना खाने आ जाते हो कहकर तंज कसा। इस बात पर पीड़ित ने मना किया तो बलवंत ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लोहे के हथौड़े से सुनीता और कुमुदनी पर प्राणघात्क हमला कर दिया। जिसमें दोनों को गंभीर चोट आई। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से बलवंत ने रिपोर्ट लिखाई है। बलवंत ने कहा है कि काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुमुदनी के साथ भतीजी और बाकी लोग विवाद करने आए थे। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close