Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

रायपुर DEO कार्यालय आगजनी मामला:दीपक बैज बोले,जानबूझकर लगाई गई आग,भ्रष्टाचार छुपाने की साजिश

प्रविंस मनहर/रायपुर- रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में हाल ही में लगी आग के बाद अब इस मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। आगजनी की घटना के बाद जिस बिल्डिंग को तोड़ा गया है, उसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज का तीखा बयान सामने आया है। दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आग जानबूझकर लगाई गई थी और यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि आग में जो दस्तावेज जले हैं, उनमें कई महत्वपूर्ण वित्तीय फाइलें और नियुक्तियों से जुड़ी फाइलें भी शामिल थीं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि आगजनी की घटना को लेकर शासन द्वारा जांच कमेटी गठित की गई थी,लेकिन जांच पूरी होने से पहले ही संबंधित बिल्डिंग को तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई संदेह के घेरे में है और इससे यह स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश की जा रही है।।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close