Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

प्रगति पोर्टल के माध्यम से आई देश और राज्य के कामों में तेजी, सीएम साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रगति डिजिटल प्लेटफॉर्म को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन लगातार मजबूत हो रहा है और उसका सीधा असर आम नागरिकों के जीवन में दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन, यानी प्रगति डिजिटल प्लेटफॉर्म,केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी निगरानी का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी स्वयं योजनाओं की सीधी मॉनिटरिंग करते हैं, जिससे योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के जनता तक पहुंचता है।

सीएम साय ने बताया कि, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित कई अहम योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों को सीधे मिला है। आमतौर पर विकास कार्यों में प्रक्रियात्मक अड़चनों और प्रशासनिक देरी के कारण काम धीमा हो जाता है, लेकिन प्रगति पोर्टल के जरिए इन समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति पोर्टल के अंतर्गत देशभर में लगभग 85 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाएं शामिल हैं। इसमें एक देश-एक राशन कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन, बैंकिंग और बीमा सहित कुल 25 प्रमुख योजनाएं सम्मिलित हैं।उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभाव से रेल मंत्रालय के कार्यों में 370 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं सड़क निर्माण कार्यों में तीन गुना तेजी आई है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश में 99 राष्ट्रीय परियोजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें बिजली, सड़क, इस्पात और रेलवे से जुड़ी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति पोर्टल के माध्यम से न केवल देश, बल्कि छत्तीसगढ़ में भी विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है और जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close