
Advertisement

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। 18 तारीख से कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहें है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं ने आज राजीव गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा की कार्यवाई का बहिष्कार करने के साथ ही 22 तारीख को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी करने का निर्णय लिया है। इसकी आगे की रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने प्लान बनाया है ईडी की कार्यवाही के विरोध में वह पूरे छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी करेगी।
गौरतलब हो कि शनिवार को कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति (पी.ए.सी.) तथा विधायकों की बैठक में ईडी की कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की गई थी। सभी ने एक स्वर में ईडी कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित तथा बदले की कार्यवाही बताया था और 22 जुलाई को प्रदेशव्यपी आर्थिक नाकेबंदी करने का ऐलान किया था।