Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी रायपुर के इन इलाकों में आज शाम नहीं आएगा पानी, 8 घंटे का रहेगा शटडाउन

रायपुर। Raipur Water Supply News: अगर आप भी राजधानी रायपुर के निवासी हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बताया गया कि, भाठागांव रोड पर 12 फीट गहराई में बिछी MM पाइपलाइन डैमेज हो गई है। जिसकी मरमम्मत के लिए 150 MLD प्लांट का 8 घंटे शटडाउन किया जाएगा।

ये इलाके होंगे प्रभावित 

बता दें कि, आज शाम राजधानी के भाठागांव, चंगोरा भाठा, कुशालपुर, डीडीनगर, टाटीबंध, सरोना, कोटा, कबीरनगर, ईदगाहभाठा, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंतिविहार, मंडी, मोवा पानी टंकी, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी, नया पानी टंकी, रायपुरा, कुकुरबेड़ा में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

Raipur Water Supply News: वहीं 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियां बैरनबाजार नया पानी टंकी, देवेंद्र नगर नया पानी टंकी, संजय नगर, मोतीबाग पानी टंकी से पानी नहीं मिलेगा। जिसका असर शहर के 32 क्षेत्रों पर इसका पड़ेगा। ऐसे में निगम ने नागरिकों से पानी का उपयोग नियमित करने और स्टोरेज सुनिश्चित करने की अपील भी की है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close