[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

School Liquor Party: शिक्षा का मंदिर बना अय्याशी का अड्डा, स्कूल में शराब और चखने के साथ जाम छलकाते दिखे शिक्षक, वीडियो वायरल

गरियाबंद। School Liquor Party: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मैनपुर विकासखंड के देवझरअमली शासकीय स्कूल में दो शिक्षकों के स्कूल परिसर के अंदर शराब पार्टी करते हुए कथित वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Bhatapara News: जर्जर सड़क और स्कूल की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा, राष्ट्रगान गाकर जताया विरोध, किया चक्काजाम

वायरल वीडियो में दो शिक्षक स्कूल के एक कमरे में टेबल पर शराब की बोतल, गिलास और अंडे सहित चखना रखकर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस स्थान पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिए जाने चाहिए, वहां इस तरह की हरकत सामने आने से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों की इस तरह की गतिविधियों से न केवल स्कूल का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

UP Crime News: फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर घर में दफनाया शव, खुलासा होते ही उड़े लोगों के होश

School Liquor Party: अधिकारियों ने वायरल वीडियो की जांच कर पूरे मामले की सत्यता का पता लगाने और दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है। अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी है कि शिक्षा के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले इस मामले में दोषियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close