[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

नवा रायपुर में ठेकेदार के घर 4 लाख 82 हज़ार के महंगे उपकरणों की चोरी

रायपुर। नवा रायपुर के अटल नगर में चोरी का मामला सामने आया है। अटल नगर गृह निर्माण मंडल आवासीय कालोनी सेक्टर-29 के भवनों में लगे फायर सिलेंडर,फायर उपकरण, इलेक्ट्रिकल उपकरण को चोर उखाड़कर ले गए। बताया जा रहा है कि चार लाख 82 हजार के सामान की चोरी हुई है।

मामला राखी थाने का है,दरअसल अटल नगर निवासी ठेकेदार नरेश रहांगडाले के घर में यह चोरी हुई है। चोरी के बाद ठेकेदार ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर फायर फाइटिंग सिस्टम के महंगे उपकरणों के साथ बिजली के तार भी निकालकर ले गए। बरहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close