Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हड़तालहादसा

नशे में चूर पति ने चापाकल के हैंडल से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटी की गुहार भी बेकार

भागलपुर के पीपरपांती गांव में दिल दहलाने वाली वारदात, नशेड़ी पति ने की क्रूर हत्या, मासूम बेटी देखती रही मां की तड़प

भागलपुर के नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के पीपरपांती गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी सबीरा खातून उर्फ सबरी खातून (40) को चापाकल के हैंडल से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस क्रूर वारदात के गवाह बनी मृतका की 14 साल की बेटी सोनिया खातून, जो अपनी मां की जान की भीख मांगती रही, लेकिन नशे में चूर निर्दयी पति ने उसकी एक न सुनी।घटना उस वक्त हुई, जब सबीरा चापाकल पर घरेलू काम कर रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक, ऑटो चालक पति मो. इसराइल, जो आए दिन नशे की हालत में पत्नी से मारपीट करता था, उस दिन भी नशे में धुत होकर घर पहुंचा। किसी बात पर दंपती में विवाद हुआ, और गुस्से में आगबबूला इसराइल ने चापाकल का हैंडल उठाकर अपनी पत्नी के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। लहूलुहान होकर सबीरा जमीन पर गिर पड़ी, और सिर में गहरी चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी सोनिया की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।घटना की सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष केशव चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, और पुलिस ने आरोपित पति मो. इसराइल को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चापाकल का हैंडल भी बरामद कर लिया गया। मृतका के भाई खुर्शीद आलम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।परिजनों ने बताया कि मो. इसराइल लंबे समय से नशे का आदी था और आए दिन सबीरा के साथ मारपीट करता था। बीते एक साल से दंपती के बीच तनाव चरम पर था, क्योंकि सबीरा अपने पति के नशे की लत का विरोध करती थी। मृतका की तीन बेटियां और एक बेटा हैं। दो बेटियों, सरजो और मोनी खातून की शादी हो चुकी है, जबकि सोनिया माता-पिता के साथ रहती थी। बेटा जाफर बाहर मजदूरी करता है। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया है। मृतका की बेटी सोनिया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस वारदात ने न केवल पीपरपांती गांव को झकझोर दिया, बल्कि नशे की लत और घरेलू हिंसा के खतरनाक परिणामों को भी उजागर किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नशे के कारोबार पर सख्ती और दोषी को कड़ी सजा की मांग की है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close