[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Jashpur Accident: गणेश विसर्जन के जुलूस में जा घुसी अनियंत्रित कार, हादसे में 3 की मौत, कई घायल

जशपुर। Jashpur Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गणेश विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन लोगों को कुचल दिया जिससे की उनकी मौत हो गई। जबकि, दर्जनों लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, यह पूरा मामला जशपुर के चराईडांड बगीचा स्टेट हाइवे के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे का है। यहां गणेश विसर्जन करने जा रहे जुलूस के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर अचानक भीड़ में जा घुसी और कई लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जिससे की इस हादसे में जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि, 22 लोग घायल हो गए।

Jashpur Accident: वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें से कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। जबकि, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय अरविंद करकेट्टा, 17 वर्षीय विपिन और 32 वर्षीय खिरोवती के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close