Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

CG NEWS : आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। सुरक्षा बल ने आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है। सीआरपीएफ़ 231 वाहिनी एवं थाना का संयुक्त बल गश्त पर निकला था। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति जगरगुंडा की ओर से आ रहे थे, जो पुलिस पार्टी को देखकर जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के नाम मंगलू पुनेम और मंगू पुनेम है। दोनों गोंदपल्ली मिलिशिया टीम के सदस्य हैं। दोनों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में सीआरपीएफ़ 231 वाहिनी की विशेष भूमिका रही।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close