छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
देर रात दुर्गा पंडाल बनाते समय युवक आया एल टी लाइन के सम्पर्क में,युवक की मौत

रायपुर/प्रविंस मनहर – बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के गुप्ता चौक में कल देर रात बड़ी घटना घट गई। दरसल गुप्ता चौक के पास दुर्गा पंडाल निर्माण का काम चल रहा था इस दौरान 8 से 9 लड़के इस निर्माण कार्य पर काम कर रहे थे इस दौरान एक युवक एल टी लाइन तार के सम्पर्क में आ गया और नीचे गिर गया जिसके बाद युवक को हॉस्पिटल दल्लीराजहरा में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना देर रात की हैं। जानकारी के अनुसार जिस क्षेत्र में पंडाल का निर्माण किया जा रहा था उस क्षेत्र में दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है इसलिये पंडाल बनाने का काम रात में किया जा रहा था इस दौरान यह घटना घटी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं।
Advertisement




