छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का ऐलान, 29 से 31 दिसंबर तक ‘काम बंद–कलम बंद’ आंदोलन, काम-काज होंगे ठप
रायपुर। CG Strike News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर 29 से 31 दिसंबर 2025 तक तीन दिवसीय “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन का आह्वान किया है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए नवा रायपुर में फेडरेशन द्वारा सभी विभागों में टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
इस आंदोलन में रायपुर सहित जिलों में विभागीय कार्यालयों में समर्थन जुटाया जा रहा है। राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी आंदोलन को मजबूती देने का ऐलान किया। इस अभियान में विभिन्न विभागों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
CG Strike News: वहीं कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर अब और इंतजार संभव नहीं है और यह आंदोलन अधिकारों की लड़ाई है। सभी ने यह भरोसा दिलाया कि 29, 30 और 31 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को पूरी मजबूती से सफल बनाया जाएगा।




