छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला, IAS महादेव कावरे को मिली रायपुर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर नौकरशाही में बड़ा बदलाव किया है, बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है. IAS महादेव कावरे को रायपुर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं बीजापुर, महासमुंद और कोरिया जिले के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है. इसके अलावा मंत्रालय में पदस्थ सचिवों के भी प्रभार में फेरबदल किया गया है. इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन ने जारी किया.
विनय कुमार लंगेह को महासमुंद कलेक्टर, संबित मिश्रा बीजापुर कलेक्टर और चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है.
देखें लिस्ट


महतारी वंदन योजना के 5413 हितग्राहियों के खाते में नहीं जायेगा पैसा..
Advertisement




