[t4b-ticker]
Advertisement
बड़ी खबरलाइफ स्टाइलहेल्थ

स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखे मोठ बड़ा

सामग्री: 200 ग्राम अंकुरित मोठ, 3-4 उबले हुए आलू, 2 टे.स्पून बेसन, 1 शिमला मिर्च कसी हुई, 1 टी स्पून अदरक, आधी टी स्पून हरी मिर्च, 1 टे.स्पून हरा धनिया, 1 टी स्पून अमचूर पाउडर, 1 टी स्पून धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, मिर्च स्वादानुसार, तलने के लिए तेल, सजाने के लिए पत्तागोभी का सलाद।

विधि: आलुओं को छीलकर मसल लें। अब अंकुरित मोठ, आलू, बेसन, बारीक कटी शिमला मिर्च तथा सभी हरे और सूखे मसाले एक साथ मिला कर अच्छी तरह मैश कर लें। मनचाहे आकार के मोठ बड़े बना लें। चाहे गोल बनाएं या रोल बनाएं।

कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें। मोठ बड़ों को धीमी आंच पर सुनहरा तल लें। खट्टी-मीठी इमली की चटनी और धनिए-पोदीने की चटनी के साथ पेश करें। परोसते समय पत्तागोभी का सलाद प्लेट में बिछाएं और उसके ऊपर मोठ बड़े सजाएं

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close