रायपुर में गुंडागर्दी, युवक को बेस बॉल बैट से पीटने के बाद, मरा समझकर 30KM दूर फेंका, जानिये क्या है पूरा मामला ?

रायपुर में एक युवक को किडनैप कर बदमाशों ने बेस बॉल बैट से बुरी तरह पीटा। इस दौरान युवक दर्द से लगातार मां-मां चिल्लाता रहा। इस पर आरोपी उससे कहते कि पापा-पापा बोल तो तुझे छोड़ देंगे। बदमाशों ने युवक को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया।
इसके बाद बदमाश उसे मरा हुआ समझकर कार से 25-30 किलोमीटर दूर ले गए और वहां फेंक दिया। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर चौकी का है। बताया जा रहा है कि पीटने वाले बदमाशों में एक लड़का मार खाने वाले युवक का ही दोस्त है।
कहा-तेरे कारण मुझे जेल जाना पड़ा
जब शंकर बुद्ध चौक पर पहुंचा तो वहां प्रिंस अपने एक दोस्त अंकुश और दो अन्य लड़कों के साथ खड़ा था। शंकर को प्रिंस अपने घर ले गया। इस दौरान बाकी तीनों आरोपी भी साथ में थे। आरोप है कि घर पहुंचकर प्रिंस ने शंकर से कहा कि तीन-चार साल पहले तेरी वजह से मुझे जेल जाना पड़ा था। यह कहते हुए उसने गालियां देनी शुरू कर दी।
घायल दर्द में मां-मां चीखता रहा
शंकर का आरोप है कि उसने जब गालियां देने से मना किया तो प्रिंस और अन्य आरोपी उसे बेस-बॉल बैट से पीटने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि, शंकर को आरोपी बुरी तरह से मार रहे हैं। इस दौरान शंकर दर्द से चीख रहा है। आरोपी एक बार उसके पैर पर, फिर उसके घुटनों पर वार कर तोड़ने की कोशिश कर रहा है।
इस दौरान शंकर उनसे जान बख़्श देने की मिन्नतें करता है, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहते हैं। आरोपी उसे मारते हुए कह रहे हैं कि, शरीर से चोट की तेज आवाज नहीं आ रही है। मारपीट के बीच ही एक आरोपी चाकू से भी शंकर पर वार करता है। चाकू के हमले से बचने के लिए शंकर हाथ आगे करता है तो चोट लग जाती है।
30 किलोमीटर दूर ले जाकर मरा समझकर फेंका
शंकर के बयान के मुताबिक, आरोपियों का इतने में मन नही भरा तो उन्होंने उसे कार में बैठा लिया। फिर उसे मंदिर हसौद लेकर गए और वहां उतारकर फिर एक बार बेसबाल बैट से पीटा। इस दौरान शंकर बेहोश हो गया। आरोपी उसे मरा समझ कर वहीं पर फेंककर फरार हो गए।
D.EL.ED अभ्यर्थियों की जीत, B.ED अभ्यर्थियों को झटका..




