[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पेट्रोल खत्म होते ही घात लगाए बदमाशों ने घेरा, लाठी-डंडे से हमला कर की लूट, पीड़ित ने जंगल में छिपकर बचाई जान

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर से लगे मुजगहन थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब आम लोग भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला गुलशन वाटिका फेस-01 के एक परिवार से जुड़ा है, जो सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित एक पार्टी से देर रात लौट रहा था। दत्तरेंगा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, तभी चार बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंच गए।

Read More: पैदल मार्च कर ममता बनर्जी ने भरा नामांकन, जीत का दावा करते हुए कहा-‘हम सरकार बनाएंगे’ 

बदमाशों ने चाकू और डंडों से हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। महिलाओं के गले से सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद लूटकर आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद डरे-सहमे परिवार ने पास के जंगल में छिपकर पूरी रात गुजारी। सुबह किसी तरह हिम्मत जुटाकर वे थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

Read More: असम समेत तीन राज्यों में मतदान कल, EVM में कैद होगा उम्मीदवारों का भविष्य, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

Raipur News: फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन इस घटना ने शहर के आउटर इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है की क्या सुनसान इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग पर्याप्त है? और आखिर कब तक आम नागरिक इस तरह असुरक्षित महसूस करते रहेंगे?

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close