बेमेतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाई,25 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

प्रविंस मनहर/रायपुर – बेमेतरा जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है देवरबीजा हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर साइबर सेल और देवरबीजा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध गांजे की तस्करी कर रहे एक आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 25 किलो गांजा और एक सफेद रंग की ब्रेजा कार बरामद की है।चौकी प्रभारी रेशम लाल भास्कर और साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार में अवैध गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने घोटमर्रा हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध वाहन के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई गाड़ी की डिग्गी में मिला करोड़ों का माल तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से सफेद रंग की दो बोरियां बरामद हुईं। जिनमें खाकी रंग के 25 पैकेटों में करीब 25 किलो गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने तत्काल आरोपी जागेश को हिरासत में लेकर देवरबीजा चौकी लाया खेत में छिपाकर करता था तस्करी पूछताछ के दौरान आरोपी जागेश ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह पिछले काफी समय से अपनी मां के खेत में गांजा छिपाकर रखता था और वहीं से तस्करी का खेल चला रहा था। अनुमानित कीमत 25 किलो गांजा ₹3,38,350 बताई जा रही हैं।




