Advertisement
Uncategorized

तीसरे विश्व युद्ध पर बन रही फिल्म में साथ नजर आएंगे प्रभास और दीपिका पादूकोण

मुंबई। तीसरे विश्व युद्ध पर आधारित एक फिल्म में प्रभास और दीपिका पादूकोण साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों में से एक विजयंती मूविज द्वारा किया जा रहा है। जल्द ही इस बारे में आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। फिल्म का नाम प्रभास 21 बताया जा रहा है।

हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। प्रोडक्सन कंपनी के 50 पूरे होने के अवसर पर यह फिल्म बनाई जा रही है। जाहिरतौर पर यह बड़े बजट की फिल्म है। यह पहला मौका होगा जब प्रभास और दीपिका पादूकोण किसी फिल्म में साथ काम करेंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह एक ड्रामा है, जिसका निर्माण नाग अश्विनी करेंगे। नाग अश्विनी की डायरेक्ट की गई तेलुगु फिल्म महानती को हाल ही में नेशनल अवार्ड मिला है। फिल्म में कीर्ति सुरेश ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म पूरे देश में एक साथ रिलीज होगी। इस तरह पैन इंडिया रिलीज वाली यह प्रभास की तीसरी फिल्म होगी।

इससे पहले बाहूबली और साहो में प्रभास को खूब कामयाबी मिली है। फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल में शुरू होगी और 2022 में रिलीज होगी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम अभी शुरू नहीं हुई है और निर्माता-निर्देशक देश में कोरोना वायरस की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close