Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

अंधविश्वास की वजह से उजड़ा परिवार, साधना करते दो की मौत, जांच में जुटी पुलिस

SAKTI. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जहा अंधविश्वास के चलते दो युवकों की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों की हालत गंभीर है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया हैं, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव का हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के तांदुलडीह गांव में एक ही परिवार के 6 लोग कई दिनों से घर में कैद थे और कोई भी बाहर नहीं आ रहा था. बुधवार शाम को गांव वालों को घर में अनहोनी का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। सुचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया. जब परिवार वालों ने दरवाजा खोला, तो टीम ने देखा कि दो युवक बेहोश पड़े थे. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के 6 लोग एक बाबा का फोटो लेकर साधना कर रहे थे, जिनमें तीन लड़के, दो युवतियां और उनकी मां शामिल थी. परिवार के लोग कई दिनों से खाली पेट साधना कर रहे थे और खुद को घर में बंद कर रखा था. साधना के दौरान ही दो युवकों की मौत हो गई. जबकि परिवार के अन्य चार सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती परिवार के दो सदस्य विक्षितों की तरह हरकत कर रहे हैं. यह मामला बुधवार को गांव वालों की सूचना के बाद सामने आया.

हालांकि घर में साधना कर रहे युवकों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई यह जांच का विषय है. पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close