[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING:रायपुर में झमाझम बारिश,कई इलाकों में जलभराव

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर में पिछले कुछ घंटों से तेज बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई जगहों पर वाहन चालकों को भी पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है रायपुर के साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close