[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Korba Road Accident: दर्दनाक हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, हाइवा और कार की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

कोरबाKorba Road Accident: कोरबा-चांपा एनएच मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। (Korba Road Accident)  हादसा फरसवनी टोल नाका के आगे हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Read More:  Raipur Chakubaji: राजधानी में चाकूबाजी की बड़ी वारदात, बदमाशों ने नाबालिग के गर्दन पर चाकू मार कर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने किया थाने का घेराव

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी सोनी परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने चांपा गए थे। देर रात करीब 2 बजे सभी कार से वापस कोरबा लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। (Korba Road Accident) बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे। वाहन पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया, इसके बाद पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी हाइवा वाहन से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।

Read More: Raipur News: शहर के कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य व औषधि प्रशासन का छापा, बेचे जा रहे थे नकली क्रीम-पाउडर, टीम ने किया जब्त 

Korba Road Accident: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मामले में जांच जारी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close