[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: राजधानी के अशोका आइकन अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी, नगदी समेत करोड़ों के सोने-चांदी के जेवर पार

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा के अशोका आइकन अपार्टमेंट में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने फ्लैट की अलमारी का लॉक तोड़कर 51.50 लाख रुपये नकद और करीब 70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.21 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Raipur Viral Video: उधारी के पैसे मांगने पर कारोबारी से मारपीट, चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक का परिवार किसी काम से नया रायपुर गया हुआ था। घर सूना होने का फायदा उठाकर आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर चोरी का संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि रसोइए ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राज्यों में भी बढ़ी जवाबदेही की मांग, कई शिक्षा मंत्रियों पर निशाना

Raipur News: वहीं घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फ्लैट से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी महेंद्र कुमार यादव तथा उसके कथित साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close