बिलासपुर रेल हादसा मामले में बड़ा अपडेट, ट्रेन ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, हादसे में हुई थी 11 की मौत
रायपुर। Bilaspur Train Accident Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए ट्रेन हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वहीं अब इस हादसे को लेकर कहा जा रहा है की ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है। इसमें ट्रेन ड्राइवर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
लोको पायलट विद्या सागर ने दूसरी लाइन का सिग्नल देखकर स्पीड से ट्रेन आगे बढ़ाई। इसके बाद मालगाड़ी को सामने देखकर स्पीड कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बताया गया कि, ट्रेन 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी। ड्राइवर लालबत्ती पर ट्रेन को नियंत्रित करने में नाकाम रहा और यह हादसा हुआ। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य रात भर चलाया गया। राज्य सरकार ने सहायता की घोषणा भी की थी।
Bilaspur Train Accident Update: बता दें कि, ट्रेन हादसा मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।हालांकि इसमें किसी का नाम नहीं लिखा गया है। मेमू हादसे में ट्रेन ड्राइवर विद्या सागर समेत कुल 11 लोगों की मौत हुई। वहीं, 25 से ज्यादा घायल हुए है।




