Breaking news
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़धमतरीहादसा

शादी समारोह में शामिल होने जा रही धमतरी विधायक रंजना साहू हुई सड़क हादसे का शिकार

गरियाबंद। जिले के मैनपुर इलाके में धमतरी विधायक रंजना साहू सड़क हादसे का शिकार हो गईं। गरियाबंद के कोदोमाली-तौरेंगा मार्ग के पास विधायक रंजना साहू की गाड़ी पलट गई।

जानकारी के अनुसार धमतरी विधायक रंजना साहू अपने सहयोगियों के साथ बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरुधर पुजारी के परिवार की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। गरियाबंद जिला के मैनपुर से 18 किलोमीटर दूर सामने तेज गति से आ रहे हाइवा वाहन से बचने के लिए वाहन चालक ने जैसे ही सड़क किनारे गाड़ी को उतारा सड़क किनारे गड्ढे में गाड़ी गिरकर पलट गई।

इस घटना में विधायक सहित लोगों को मामूली चोट आई है। जिनका उपचार मैनपुर के अस्पताल में चल रहा है। वाहन में विधायक सहित पांच और अन्य लोग बैठे हुए थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close